23.09.2019
रिपोर्ट- सिटी संवाददाता
धनबाद
धनबाद परिसदन में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकेश राज ने एक संवादाता सम्मेलन का आयोजन आयोजन में प्रेस को संबोधित करते हुए अंकेश राज ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को धनबाद के भुई फ़ॉर मंदिर से झरिया के जेल गोरा तक एकता यात्रा निकाली जा रही है जिसमे जिले के तमाम नेता सांसद विधायक एवम अन्य नेता एवम हजारो की संख्या में जनता मोटरसाइकिल के साथ यात्रा में भाग लेंगी वही सभी लोग यातयात नियम को ध्यान में रखते हुए हेलमेट पहने नजर आएंगे। वही इस यात्रा में हिन्दू मुश्लिम सिख इशाई सभी धर्म के लोग अपनी अपनी भेस भूसा में नजर आएंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश में मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे।वही जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि एकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान को हम लोग दिखना चाहते है कि हम सभी भारत मे एक साथ हैं यहाँ कोई किसी तरह का धार्मिक विबाद नही है हम एक है।