23.09.2019
AKS डेस्क
झरिया: भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को झरिया के फुलारीबाग स्तिथ झारखंड होटल में संपन्न हुई। जिसमें झरिया नगर के सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की टीम उपस्थित हुए। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित विधायक संजीव सिंह की धर्म पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि बूथ का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है। पार्टी की नजर उनकी अहमियत भी काफी होती है। इसलिए बूथ कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भी उतनी ही मेहनत करनी है, जितना की हमने लोकसभा चुनाव में किया था। रागिनी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से झरिया विधानसभा का प्रदर्शन अच्छा रहा।उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी झरिया अव्वल बने रहना चाहिए। भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ताओं की फौज है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पब्लिक के बीच जाने से अकेला पन का डर सता रहा था। लेकिन झरिया की धरती पर कदम रखते ही पता चल गया कि मैं यहां अकेली नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की पूरी फौज खड़ी है। इस दौरान रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र वितरित किया। कहा कि समाज के बीच काम कीजिए। किसी तरह की बाधा आने पर मुझे बुलायें।भाजपा की पूरी टीम आपके साथ है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दिलीप भारती व संचालन दिलीप अडवाणी ने किया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी धीरेन महतो, दिलीप भारती, दिलीप अडवाणी, राम प्रकाश, राणा मनीष सिंह, मौसीम खान, इमरान खान, रवि साव, विजय पांडे, विकाश रवानी, लक्ष्मी जयसवाल, बाबु जैना, अखिलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, बप्पी बाउरी आदि उपस्थित थे।