23.09.2019
धनबाद
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड निर्माता स्व० विनोद बिहारी महतो के जयंती पर मालार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।उन्होंने कहा बिनोद विहारी महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक रहे ,बिनोद बाबू ने पूरे राज्य को एकत्रित करने का काम किया था।उन्होंने पढ़ो लड़ो का नारा देकर झारखंड के युवाओ को मार्गदर्शन दिया।पूरे झारखंड के लिए बिनोद बाबू एक आदर्श है।साथ मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दिनेश कुमार महतो , बसंत महतो समेत अन्य लोगो ने भी मालार्पण किये।