20.09.2019
भगतडीह: भाजपा ही समाज और देश का सही विकाश कर सकती है।नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए किया है और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के लिए किया है। मेरे परिवार और पति ने झरिया के बहुत कुछ किया है। मैं भी अपने पति की तरह आप सभी के लिए तत्पर रहूंगी। यह बातें भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ईस्ट भगतडीह में सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने महिलाओं से साथ देने का अपील भी किया। साथ ही कहा कि यहां की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थामा। रिंकू शर्मा ने कहा कि संजीव सिंह की रागिनी सिंह भी लोगों के सुख दुख में खड़ी रहती हैं।विधानसभा चुनाव में हमें इनका कर्ज चुकाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा भरा साथ ही सरकार की योजनाओं को एक एक बताया। अध्यक्षता मो. कलाम ने किया। जबकि मंच संचालन भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने किया। इस दौरान मो. शाहिद हसन, मो. सादाब, मो. फैयाज, मो. आलम, मो. मुकीम, मो. आसिफ, मो. ताज, मो. मिनहाज, मो. जबीद ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा नेता स्वरूप भट्टाचार्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, अखिलेश सिंह, बाबु जैना, रवि मिश्रा, नारायण सिंह, जिम्मी राजपाल, संतोष यादव, मो. शमशेर, अशोक गागर आदि उपस्थित थे।