19.09.2019
रिपोर्ट- सिटी संवाददाता
धनबाद हिन्दी साहित्य विकास परिषद द्वारा आगामी 21 सितंबर 2019 को संध्या 6:30 बजे से धनबाद क्लब के ओएस्टर हॉल के सभागार में 40 वा स्थापना वर्ष सह हिन्दी दिवस एवं साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।उक्त बातें प्रेसवार्ता कर हिन्दी साहित्य विकास परिषद के सदस्यों ने बताया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र हिन्दी साहित्य सेवा साधना एवं सृजन के लिए दिलीप चंचल काव्य सम्मान देश के दो राष्ट्रीय कवि साहित्यकार अरुण जेमिनी एवं प्रताप फ़ौजदार को हिन्दी साहित्य विकास परिषद द्वारा दिलीप चंचल काव्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।वही 99 ग्रुप के सीएमडी ने बताया कि इसी कड़ी में हिन्दी साहित्य विकास परिषद द्वारा झारखंड के कवि एवं साहित्यकार का एक परिचय ग्रंथ प्रकाशन की दिशा में है उसका लोकार्पण किया जाएगा।साथ ही साथ शहर के साहित्य को बढ़ावा देने के लिए तीन स्थानीय साहित्यकारो को सम्मानित किया जाएगा।इस प्रेसवार्ता में हिन्दी साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष संजय आंनद, सचिव राकेश शर्मा एवं 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय मौजूद थे।