12.09.2019
धनबाद
हिन्दी पखवाड़े को ध्यान मे रखते हुए राष्ट्रीय कवि संगम धनबाद शाखा के द्वारा प्रान्तीय मार्गदर्शक दिनेश चन्द्र रविकर तथा प्रान्तीय संगठन मंत्री अनंत महेन्द्र के निर्देशन मे, प्रतिष्ठा वर्मा के संयोजन में एच. ई. स्कूल हीरापुर धनबाद मे स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे कुल 15 बच्चों ने भाग लिया जिसमे से छ: बाल कवियों वीर भगत, दीनबन्धु,चंदन तिवारी, भूमिचन्द्र मिश्रा, पिन्टू तथा नितिश कुमार की रचनाओं को विशेष रूप से सराहा गया।नवम्बर तक जिले के विभिन्न स्कूलों मे प्रत्येक सप्ताह ऐसे आयोजन किए जाएंगे।सभी प्रतिभागियों को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम की ओर सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन के पीछे राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य लोगों के बीच राजभाषा हिन्दी का महत्व बढ़ाकर बच्चों के बीच लेखन और काव्य पाठ की परम्परा को कायम रखना है।विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा ऐसे आयोजन का प्रयास सराहनीय है।ऐसे आयोजन विद्यालय के लिए तथा हिन्दी के मान सम्मान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इससे बच्चों मे लेखन के प्रति रूझान बढ़ेगा तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा।आयोजन मे निर्णायक के तौर पर राष्ट्रीय कवि संगम, धनबाद की महासचिव श्रीमती शालिनी खन्ना तथा उपाध्यक्ष प्रीति कर्ण मौजूद थीं।कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्कूल प्रबंधन सहित हिन्दी शिक्षक श्री हरिशरण पति त्रिपाठी का सहयोग रहा।