09.09.2019
AKS डेस्क
धनबाद
श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम सरायढेला के कक्षा 11 वी की छात्रा स्नेहा कुमारी गुप्ता का जूनियर महिला मुक्केबाजी झारखंड टीम में चयन किया गया है यह टीम जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रोहतक(हरियाणा) जा चुकी हैं।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 13 सितंबर 2019 तक रोहतक हरियाणा में चलेगा। यहां यह बात उल्लेखनीय है की स्नेहा गुप्ता को जिला एवं राज्य स्तर पर कई स्वर्ण एवं रजत पदक मिल चुके हैं सी बी एस इ अंडर 17 के महिला मुक्केबाजी में अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए अपने विद्यालय के खेल शिक्षक देवेन्द्र कुमार महतो के दिशा निर्देश को सराहा है।स्नेहा के इस शानदार सफलता के लिए एवं राष्ट्र स्तर पर होने वाले जूनियर महिला मुक्केबाजी मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय प्रबंधक प्रचार्या उपाचार्य एवं सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है यहां बताते चले कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से 4 लड़कियों का चयन किया गया है। जिसमें धनबाद से स्नेहा गुप्ता का एकमात्र चयन किया गया है यह धनबाद के लिए बहुत ही गर्व की बात है।स्नेहा के राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने एवं सफलता के लिए पिता रविशंकर गुप्ता एवं माता विमल देवी काफी हर्षित है।वही सारे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है