08.09.2019
धनबाद
झारखंड में करमा पर्व की धूम देखी जा रही है।इस मौके पर झारखंडी के प्रकृति की पूजा कर अच्छे फसल की कामना करते हैं।साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं।करमा पर धनबाद के झारखंडी , ढोल और मांदर की थाप पर झूमते-गाते हैं।यह दिन इनके लिए प्रकृति की पूजा का है।ऐसे में ये सभी उल्लास से भरे होते है।परम्परा के मुताबिक, खेतों में बोई गई फसलें बर्बाद न हों, इसलिए प्रकृति की पूजा की जाती है।इस मौके पर एक डाली में बालू भरकर उसे बहुत ही कलात्मक तरीके से सजाया जाता है।पर्व शुरू होने के कुछ दिनों पहले उसमें जौ डाल दिए जाते हैं।इसे 'जावा' कहा जाता है।यही जावा बहनें अपने बालों में गूंथकर झूमती-नाचती हैं। इस मौके पर धनबाद के बरवाड़ा में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में भी कर्मा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो डीएफओ हलदर महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरूवात किया जिसमे छोटे छोटे बच्चियों ने संस्कृति गानों के साथ जमती गाती रही।