06.09.2019
धनबाद जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम मे शिक्षक दिवस मनाया गया।मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा,बियाडा के एक्स चेयरमेंन श्री विजय झा, adrm जी की धर्मपत्नी प्राची झा, तथा सुनीता गौर जी मौजूद थे। आज विधायक राज सिन्हा जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।सभी टीचर्स का सम्मान तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। आज टीचर्स डे की पार्टी धनबाद क्लब मे रखी गई जिसमे अनिल अग्रवाल, विजय झा, मिसेज रस्तोगी तथा संचालिका अनिता जी और सभी शिक्षक शामिल हुए। राज सिन्हा जी ने पहला कदम की संचालिका अनिता अग्रवाल जी तथा उप प्राचार्य सोनित कुमार के साथ साथ सभी शिक्षको के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा की पहला कदम स्कूल मानवता के लिए समर्पित संस्था है।