02.08.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद
न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के कार्यालय में जनता मज़दूर संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह(गुड्डू) एवं बी.सी.सी.ल. परियोजना पदाधिकारी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की गई। साकार सरस्वती जॉइंट भेंजर "A" पेच का कार्य डेको द्वारा किया जा रहा हैं।बी.सी.सी.ल. प्रबंधन और डेको प्रबंधन मिलकर पुनः काम शूरू किया जिसमें साकार के कार्य कर रहे मज़दूरों को हटा कर बाहर से मज़दूरों को ला कर कार्य किया जा रहा है। इस बिषय पर 20/08/19 को "A" पेच का परियोजना बंद किया गया था। जो कार्य साकार का डेको कम्पनी ने शूरु किया है वहाँ साकार कंपनी के मज़दूरों को रख कर कार्य किया जाये। इस बिंदु पर यूनियन के प्रतिनिधि और परियोजना प्राधिकारी के साथ आज बैठक हुई । जिसमे परियोजना पदाधिकारी ने महा प्रबंधक के समझ साकार एवं डेको के प्रबंधक के साथ जनता मज़दूर संघ के प्रतिनिधि के साथ एक सप्ताह के अंदर वार्ता हो। डेको के "C" पेच पर भी वार्ता हुई जिसमें पूर्व में कार्य कर रहे मज़दूरों एवं साकार के मज़दूरों को पहले प्राथमिकता दी जाय। इस बिषय पर चर्चा महाप्रबंधक के साथ होगी।जनता मज़दूर संघ के क्षेत्रीय सचिव अजित सिंह, राजकुमार राजभर, राजू साव, बिट्टू सिंह, बबलू सिंह, राजेश राम, रामजनम मंडल, दिलीप चौहान, लव सिंह, सुधीर राम, कटिमन राम, नुरुल, अमित, सम्भु, के अलावा सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तित थे।