31.08.2p19
AKS डेस्क
धनबाद
स्थायीकरण, बकाया मानदेय सहित सात सूत्री माँगो को लेकर ऑल इंडिया साक्षरता प्रेरक संघ के बैनर तले प्रेरको ने रंधीर वर्मा चौक पर एक दिवसिय महाधरना दिया। जिले के धनबाद, झरिया, निरसा, टुंडी, तोपचांची, बलियापुर, गोबिंदपुर, बाघमारा प्रखंड से सैकड़ों साक्षरता प्रेरको ने भाग लिया। डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि साक्षरता प्रेरक वर्ष 1993 से लगातार असाक्षरों को पढ़ाने के साथ सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। सरकार द्वारा दी गई कार्य जैसे आर्थिक गणना, पशु गणना, पीडीएस सुपरवाजर, पल्स पोलिओ, कुष्ठ उन्मूलन सर्वे, शौचालय सर्वे, मनरेगा शोसल ऑडिट, स्कूल चलो चले अभियान, मतदाता प्रचार प्रसार, बीएलओ, मतदान कार्य, पेंशन, आधार जोड़ना, लाल कार्ड बनाना, शिक्षक हड़ताल के दौरान निशुल्क शिक्षा दान, योजना बनाओ अभियान आदि सफलता पूर्वक किया है। मार्च 2018 में साक्षर भारत कार्यक्रम बंद कर दिया गया। हजारों प्रेरक बेरोजगार हो गये। उम्र की इस पड़ाव में अब प्रेरक कहाँ जायेंगे। कहा कि सरकार लगातार नये पदों की श्रृजन कर रही है, लेकिन प्रेरको को स्थान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हर हाल में साक्षरता प्रेरको को नई शिक्षा नीति के तहत समायोजन करना होगा। जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करना होगा। कहा कि संघ पिछले वर्षो से ही सरकार एवं भ्रष्ट व्यवस्था के साथ लड़ाई लड़ रही है। जिले के कन्टीजेन्सी और अन्य फंडों में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। कहा कि सभी मांगों को लेकर संघ की ओर से क्रमिक आंदोलन जारी रहेगा। जब तक साक्षरता प्रेरको को सभी बकाया मानदेय का भुगतान एवं स्थाईकरण के लिए पहल नहीं की जाती है। धनबाद प्रखंड के प्रेरक निर्मल महतो (सेंदरा पंचायत) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक रखकर श्रद्धांजलि दी गई। महाधरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद महतो एवं संचालन महासचिव हकीमुद्दीन अंसारी ने की। मोके पर प्रदेश अध्यक्ष मुमताज अंसारी, प्रदेश महासचिव भोलानाथ राम, प्रदेश सचिव सी पी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजित कुमार भंडारी, क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता शंकर पोद्दार, मनोज महतो, सत्यनारायण शर्मा,मीडिया प्रभारी इंद्रदेव प्रसाद, सचिव राजू बाउरी, महफूज आलम, मधेश्वर नाथ भगत, गोविन्द रवानी, यमुना वानी, तारापद पाल, बाबूलाल गोराई, बिनोद कुमार, चंदा देवी, प्रमिला देवी, जानकी देवी, राजाराम पासवान, सुनीता देवी, सुनील दास, ललिता श्रीवास्तव, जयोति देवी, शेफाली सेनगुप्ता, माला देवी, कांति देवी, अताउल अंसारी, रीना देवी, निमाई गोप, गीता देवी, पुष्पा देवी, द्रोपदी देवी, अकवर अली, आनंद महतो, नमिता देवी, अन्नू, रीता, रविन्द्र यादव, मुस्तकीम अंसारी, कृतिवास प्रामाणिक आदि थे |