29.08.2019
धनबाद
कतरास माहुरी समाज भवन कतरास मैं माहुरी महिला सामिति और माहुरी नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन हेतु सहयोगी दल एशियन जालान ओर पाटलिपुत्र का सहयोग रहा।कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद विनायक गुप्ता के कर कमलों से किया गया।रक्तदान की शुरुआत माँ मथुरासिनी सामिति के सचिव मनोज गुप्ता,पप्पू गुप्ता एवम रमित गुप्ता के द्वारा किया गया।मौके पर गिरिडीह माहुरी वैश्य महामंडल के उपाध्यक्ष एवं धनबाद चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स श्री राजेश गुप्ता,माहुरी वैश्य महामण्डल के युवा मंत्री सुमित भदानी जी , केंद्रीय नवयुवक कोर समिति के सदस्य प्रिंस गुप्ता जी ,हर्ष वैश्यखियार एवं रक्तसंचालन समिति के संरक्षक श्री संजीत तरवे जी , विकाश सेठ एवं विनय कंधवे और माहुरी वैश्य मंडल कतरास के सचिव सतेंद्र गुप्ता जी एवं मुख्य रूप से आयोजन कर्ता महिला सामिति के अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सचिव सुधा गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधा चरणपहाड़ी,कोशाध्यक्ष रुचि गुप्ता,संगठन मंत्री अर्चना गुप्ता, एवं माहुरी नवयुवक संघ कतरास के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता, सचिव बसंत गुप्ता, उपाध्यक्ष उमेश चरणपहाड़ी, एवं प्रिंस गुप्ता कतरास के सत्रुघ्न राम, आशीष गुप्ता, पंकज गुप्ता ,बालगोविनन्द राम, जितेंद्र भदानी,मनोज राम, अनिकेत गुप्ता मौजूद था।कार्यक्रम में कुल 72 यूनिट ब्लड का संगठन हुआ है।