29.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहारणालय के सभागार में आयोजित किया गया।माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के बाद उपायुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई।उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों ने शपथ ली कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे, खेलेंगे और खेलना सिखाएंगे। खेलों से जुड़कर हम, स्वस्थ भारत बनाएंगे, खेल - खिलाड़ी का हम हौसला बढ़ाएंगे।साथ ही शपथ ली कि हार - जीत से आगे बढ़, मैं को हम बनाएंगे, खेलों से खिलेंगे हम, देश का मान बढ़ाएंगे। संकल्प के सिद्धि लाएंगे, हम न्यू इंडिया बनाएंगे, खेलेंगे और खेलना सिखाएंगे।शपथ ग्रहण समारोह में माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा, उपायुक्त श्री अमित कुमार, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री राकेश कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।