28.08.2019
रिपोर्ट- गौतम मंडल
दुमका
रसिक बेसरा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जामा प्रखंड के थानपुर पंचायत के बुरुडीह, तेतरिया पहड़ू, धावातांड़, सितुवा एवं नावाडीह पंचायत के मटकोर, फुलोपानी आदि गाँवों में संचालिका डॉ स्टेफी टरेसा मुर्मू ने जनसम्पर्क अभियान चलाया।उन्होंने ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। मौके पर ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे कार्यो की जा भी दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आपलोगों के सुख दुःख में बराबर भागीदार रहेगा। धावातांड़ में मोहली जाति के लोगो द्वारा बनाए जा रहे बांस के सामानों को भी देखा और ट्रस्ट द्वारा उन समानो के बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की बात कहीं।साथ में ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अश्वनी कुमार, शैलेन्द्र राय़, समन्वयक बिनोद मांझी, पप्पु यादव, हेमंत टुडू, दिलीप मुर्मू, मनोज दत्ता, ऋषु झा, तौसीफ जमाल आदि साथ थे।