28.08.2019
धनबाद
कतरास। श्री श्री राणी सती दादीजी मंदिर व समाज भवन समिति कतरासगढ़ के तत्वाधान में प्रभात फेरि नगर भर्मण करते हुये विशाल शोभा यात्रा व नयनाभिराम झांकी भगत सिंह चौक कतरास बाजार से निकली जो बाजार, गुहिबांध सब्जी पट्टी ,कतरास थाना चौक होते हुये मंदिर प्रांगण पहुची।जगह जगह ठंडा पानी,शर्बत व पुष्प वर्षा की गई।इस दौरान हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे व अन्य लोग जय माता दी की जयकारे लगाते हुये शोभा यात्रा में चल रहे थे।एक दो तीन चार दादीजी की जय जय कार,जब तक सूरज चांद रहेगा दादीजी का नाम रहेगा नारो से गुंजामय हुआ कतरास नगर।निशान यात्रा 501 कलश यात्रा 201।शोभा यात्रा का मुख्य यजमान श्यामसुनार खंडेलवाल,मुख्य कलश जगदीश गोयल स परिवार पूजा में मौजूद थे।संध्या में दादीजी का भव्य मेहंदी उत्सव मनाया गया।नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शोभा यात्रा व निशान यात्रा के दौरान आदिवाशी नृत्य व छ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।झांकी माँ आदिशक्ती, गणेश,शिव पार्वती,हनुमान,व ट्रेलर में दादीमाँ का आकर्षण का केंद्र बना रहा।रामगढ़ की तासा बैंड पार्टी,आदिवासी नृत्य, छ नृत्यछ नृत्य विधायक प्रतिनिधि शरद महतो,पार्षद विनायक गुप्ता,श्रवण खेतान,संतोष चौधरी,प्रेम चौधरी,सुरेश चौधरी,टीटू चौधरी,प्रदीप राजगढ़िया,हरि प्रसाद अग्रवाल,महेश बजनिया,उमेश सोनी,सुभाष बंसल,सुरेश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,अशोक शर्मा,प्रियंका चौधरी,मीनू खंडेलवाल,भीम अग्रवाल,रामशंकर लाल,संतोष जालान, अनिल अग्रवाल, बसंत अग्रवाल,धर्मेन्द्र गुप्ता,प्रदीप सोनी,जय राजगढ़िया,महेश पासवान,चुन्ना यादव,पप्पू साव,आनंद खंडेलवाल,दिलीप अग्रवाल,श्यामकांत गुप्ता,भरत सोनी,बजरंग अग्रवाल,सहित हजारों अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।विधि व्यवस्था कायम रखने के लिये कतरास थाना प्रभारी बिनोद उराव स्वयं पुलिस बल के साथ साथ चल रहे थे।