27.08.2019
झरिया
टाटा के संस्थापक जमशेद जी टाटा के प्रथम सपुत्र सर दोराबजी टाटा का 160 वां जयंती झरिया डिवीजन के जामाडोबा टाटा के दोराबजी टाटा पार्क में मनाया गया।झरिया डिवीजन चीफ जामाडोबा ग्रुप के सनत घोष ने दोराबजी पार्क में सर दोराबजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।और साथ ही जामाडोबा ग्रुप के टाटा परिवार ने भी सर दोराबजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया।वही चीफ सनत घोष की माने तो जमशेद जी टाटा ने भारत मे बहुत बड़ा स्टील प्लांट लगाने का सपना देखा था ये सपना जमशेद जी ने उस वक्त देखा था जब भारत ब्रिटिश रूल के अंदर था ,इस सपना को पूरा करना काफी मुश्किल था।लेकिन इस सपने को सर दोराबजी टाटा ने 1907 में टाटा स्टील के प्रथम चेयरमैन के रूप में बन कर पूरा किया।साथ ही प्रथम ओलम्पिक टीम के स्पॉन्सर भी सर दोराबजी ही थे।टाटा परिवार के लिए सर दोराबजी ने काफी कुछ किया है उनके बारे में जितना बोला जाय वो कम होगा।