26.08.2019
रिपोर्ट- गौतम मंडल
दुमका
28 अगस्त को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का "बदलाव यात्रा" को सफल बनाने व विधानसभा चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को मसलिया प्रखंड के शिकारपुर मैंदान में झामुमो की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू ने की।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष के साथ साथ प्रखंड उपाध्यक्ष सदानंद आजाद, प्रखंड सचिव असितवरन गोलदार आदि कई पार्टी पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं को बदलाव यात्रा की तैयारी करने और ऐतिहासिक बनाने का आवाह्न किया।मौके पर जीतू मियां,शिशु सोरेन, विवुधन मुर्मू,नितेश यादव,बिनोद दास,सोमनाथ पुजहर,कालू राय,उत्तम गोराई,बिलास मुर्मू,इमानुएल किस्कु,बासु राय,दिनेश चंद्र झा,अनवर अंसारी,अप्पू दास,कृष्णा यादव ,अजित मरांडी,वकील मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।