25.08.2019
रिपोर्ट- गौतम मंडल
जामताड़ा
नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता माधवचंद्र महतो ने खैरा मंडल अंर्तगत रांगाशोला, मोहनपुर, पैंकबड आदि गांवो का दौरा किया।श्री महतो ने रांगाशोला गांव में भाजपा कार्यकर्ता विमल मंडल के घर पहुंचकर दुख: की घड़ी में परिजनों के साथ श्राद्ध- कर्म में भाग लिया।इधर पैंकबड़ गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं संग संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा किया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार के कार्य उपलब्धियों को गिनाया।मौके पर कोर कमिटि के सदस्य गयाप्रसाद मंडल,ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री आदित्य कुमार मंडल, तापस मंडल, जयराम मित्र समेत दर्जनों मौजूद थे।