22.08.2019
रिपोर्ट गौतम मंडल
जामताड़ा
प्रखंड परिसर जामताड़ा में गुरुवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विभिन्न पंचायतो से आए हुए लाभुकों के बीच 50 गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा प्रियंका एक्का लकड़ा की उपस्थिति में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जामताड़ा एवं बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सरावगी ने लाभुको के बीच गैस चूल्हा व सिलेंडर बांटा।