22.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद जिला के SSLNT महिला कॉलेज और BSS महिला कॉलेज के निकट पिंक पेट्रोलिंग पुलिस की वाहन को धनबाद एसएसपी के आदेश पर तैनात कर दिया गया है।महिला और छात्राओ की सुरक्षा के लिए ये पिंक पेट्रोलिग वाहन की तैनाती की गई है।एक तरफ पिंक पेट्रोलिग वाहन को देख छात्राओ में खुसी की लहर है।तो वही दूसरी और शरारती तत्व के लड़कों में भय का माहौल बन गया है।वही छात्राओ की माने तो पिंक पेट्रोलिग जिला प्रसासन की अच्छी पहल है ,इससे महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी ,छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।शरारती तत्व के लड़के स्कूल,कॉलेजो के पास अड्डेबाजी करने से डरेंगे और महिलाएं बेखोफ अपना काम काज कर सकेगी।