21.08.2019
धनबाद
जल शक्ति अभियान के अंतर्गत तालाबों के संरक्षण के लिए *"कहीं खो ना जाए तालाब"* अभियान के अंतर्गत जिले के 900 से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है।इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्री शशि रंजन ने बताया कि धनबाद जिला में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाब जीर्णोद्धार, तालाबों का गहरीकरण, तालाबों के आसपास पौधारोपण वृहद पैमाने पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत धनबाद जिले में 900 से अधिक तालाब और जलाशयों का जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।अभियान के तहत धनबाद में और 88, बाघमारा में 179 एवं तोपचांची में 179 तालाबों के जिर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि कई तालाबों का सालों साल से जिर्णोद्धार नहीं किया गया था।अभियान से ऐसे तालाबों में वर्षा के बाद पहले से अधिक समय तक जल उपलब्ध रहेगा।