18.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद
पुटकी के करकेंद नेहरू पार्क में युथ मुवमेंट की और से पौधे रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम को यूथ मुवमेंट के संयोजक बिट्टू राय के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग सेना झारखंड प्रदेश भाजयुमो नेता धर्मेन्द्र गुप्ता और अन्य बजरंग सेना के सदस्य गन कोशामिल हुए।इस पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग सेना झारखंड प्रदेश भाजयुमो नेता धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।वही धर्मेंद्र गुप्ता ने कहाँ की इस युथ मुवमेंट ने सहरानीय कार्य किये है।पर्यावरण का स्वस्थ एवम संतुलित होना मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।उन्होंने बताया कि आए दिन भयंकर बीमारियों से खुद को बचाना है।पर्यावरण को बचाओ और कम से कम एक पेड़ पौधे जरूर लगाएं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग सेना के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, बिट्टू राय,बलराम हरिजन, रितिक सिंह,कावेंद्र सिंह,विशाल पासवान,विवेक हज़ारी, पिंटर शर्मा, राजन गुप्ता एवम सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।