18.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद
भगतडीह: एना में सर्वजनिक मनसा पूजा में विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पहुंची। मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना किया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि मां मनसा देवी के दर्शन करने आई। माता के दर्शन कर लोगों की खुशहाली की कामना किया। यहां बाउरी समाज की ओर से जो सम्मान मिला। जिसका लिए मैं जीवन भर इस समाज की ऋणी रहूंगी। मनसा पूजा यहां काफी धूम धाम से मनाया जाता है। एना के लोग जब जब मुझे बुलाएंगे मैं उनके सुख दुख में आऊंगी। समाज की माता बहनों का जो प्यार मिला वो जीवन भर याद रहेगा। इस दौरान भाजयुमो नेता बप्पी बाउरी, दिलीप बाउरी, राजू बाउरी, गोपाल ठाकुर, राजेश बाउरी, बाबला बाउरी, सुमिर बाउरी, सत्यम बाउरी, सोहन बाउरी, सेवक बाउरी, जयराज बाउरी, बाबु जैना, अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, पिंकू चौबे, रंजीत रवानी, राजेश राम, सिद्धार्थ सिंह, गुड्डू निषाद, रवि निषाद आदि उपस्थित थे।