16.08.2019
AKS ब्यूरो
धनबाद
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि आज जोड़ाफाटक स्तिथ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में जिला बीजेपी द्वारा मनाई गयी | इस अवसर पर सबसे पहले अटल जी के फोटो पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी | उसके बाद वक्ताओं ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला | इस मौके पर धनबाद सांसद पी एन सिंह ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटलजी की जीवनी से प्रेरणा लेकर हमे देश के निर्माण में सहयोग करना है | वही इस अवसर पर धनबाद सांसद पि एन सिंह के अलावा धनबाद विधायक राज सिन्हा , सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल , बीजेपी नेत्री सह झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह के अलावा सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे |