.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद भूली भारतीय युवा सेवा वाहिनी (सामाजिक संस्था) द्वारा भूली बी ब्लॉक एमपीआई हॉल के पास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम उपस्थित हुए और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में भूली ब्लड डोनर ग्रुप के संचालक रवि सिंह और उनके टीम द्वारा एसड़ीएम को वृक्ष और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भूली ओपी प्रभारी चंदन सिंह ने भी स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य ने मिलकर एक साथ वृक्ष लगाया। इस दौरान एसडीएम राज महेश्वरम ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर परिवार का हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो धनबाद ही नहीं पूरे देश मे हरियाली और पर्यावरण संतुलित होगा। इसके बाद संस्था की ओर से डी ब्लॉक मध्य विद्यालय के समीप, सी ब्लॉक सेक्टर 1 में भी वृक्षारोपण किया गया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव, रंजीत कुमार बिल्लु, रूपेश सिन्हा, देवेन तिवारी, ललन मिश्रा, सतेंदर ओझा, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, जितेंद्र कुमार, दिनेश यादव, मनोज सिंह, गुलशन, रवि सिंह, कुकू सिंह, रणविजय सिंह, सूरज पासवान, जूही शर्मा आदि उपस्थित थे।