08.08.2019
AKS डेस्क
धनबाद के झरिया में पिछले 1 सप्ताह के दौरान तीसरी बार गोलीबारी की घटना से लोगो में दहसत का माहौल।आपको बता दे कि धनबाद के झरिया थाना छेत्र अंतर्गत सिंह नगर भुइय्या बस्ती में पिछले कई दिनों से एक आवास में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।जिसका स्थानीय लोगों ने आज सुबह विरोध किया ,विरोध करने पर सेक्स वर्करों ने स्थानिए लोगो पर 3 राउंड फायरिंग कर दी , गनीमत ये रही की गोली किसी को लगी नही।1 सप्ताह के अंदर झरिया में यह तीसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है ,आपको बता दें की पिछले दिनों झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर 10 लाख की लूट हुई थी ,उसके ठीक अगले दिन विश्वकर्मा परियोजना में हाइवा पर गोली चलाई गई ,और आज झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर भुइय्या बस्ती में गोलीबारी की घटना हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से झरिया के सिंह नगर भुइय्या बस्ती के एक आवास मे दो तीन महिला और कई नाबालिग युवतियों के साथ सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध किया।इसके बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा था।थक हार सिंह नगर भुइय्या बस्ती के स्थानिए लोगों ने आज जमकर विरोध किया जिसके बाद सेक्स वर्कर के दलालों ने संतोष भुइय्या नामक युवक पर फायरिंग कर दि ,गनीमत ये रही की गोली संतोष भुइय्या को लगी नही और वह बाल-बाल बच गए।संतोष भुइय्या की माने तो गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहसत का माहौल है।घटना के बाद भुइय्या बस्ती के स्थानिए लोगों ने झरिया थाना में लिखित शिकायत कर सेक्स रैकेट बन्द कराने की मांग की है ,ओर साथ ही उन अपराधियो को भी जल्द ग्रिफ्तार करने की मांग की ,जिन्होंने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।झरिया पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस दो खोखा और एक बाइक बरामद कर झरिया थाने ले आई है।हालांकि इस घटना में जब रिपोर्टर ने झरिया पुलिस इंसेक्टर रणधीर कुमार से मामले की जानकारी ली तो झरिया इंस्पेक्टर ने कुछ भी बोलने से किया इनकार।