03.08.2019
धनबाद
गहराते जल संकट को लेकर पूरे राज्य में सरकार चला रही है जल शक्ति अभियान।इसी अभियान के तहत जिला प्रसासन के अधिकारियो और कर्मचारियों ने शनिवार को राजा तालाब की साफ सफाई की।आपको बता दे की धनबाद के झरिया का राजा तालाब अपने आप मे एक ऐतिहासिक धरोहर है, लोगो का आस्था इस राजा तालाब से जुड़ा हुआ है, खास कर छठ पर्व में काफी भीड़ होती हैं इस राजा तालाब में।इस राजा तालाब की सोन्द्रीयकर्ण के लिए अधिकारीयो का कई बार निरीक्षण भी हुआ और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद राजा तालाब के सौन्दरिकर्ण के लिए लगभग 3 करोड़ की राशी भी सेग्सन हुई ,लेकिन वो राशि वापस चली गई ,जिससे झरिया की जनता काफी नाराज थे।जनता ने कहा कही ना कही अधिकारियों की इच्छा शक्ति की कमी के कारण राजा तालाब के सोन्द्रीयकर्ण की राशी वापस चली गई।देर से ही सही राजा तालाब की सफाई के लिए जिला प्रसासन के अधिकारियों ने हाथ तो बढ़ाया लेकिन झरिया की जनता अभी भी इस आस में है कि कब झरिया का धरोहर राजा तालाब का सोन्द्रीयकर्ण होगा।उप विकास आयुक्त शशी रंजन ने कहा पानी बचाने के लिए सभी को करना होगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौधा रोपण।वही राजा तालाब की सफाई के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा धनबाद जल संचय अभियान को लेकर धनबाद जिला प्रशासन लगातार लोगो को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम कर रही है ,उसी क्रम में झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की भी साफ सफाई की गई , उप विकास आयुक्त ने यह भी कहा कि जिस तरह राज्य में जल संकट गहरा रहा है ,अगर जल्द सभी लोग मिलकर अपने अपने घरों में रेन हार्वेस्टिंग और विरीक्षा रोपण नही करेंगे तो आने वाले दिनों में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।इस सफाई अभियान में धनबाद के उप विकास आयुक्त शशी रंजन ,एडीएम लो इन ऑडर।ग्रामीण एसपी सहित कई वरिये अधिकारी के साथ साथ सेकड़ो सफाई कर्मी ने बढ़ चढ़ कर राजा तालाब की सफाई के लिए हाथ बढ़ाया ,