03.08.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
जिसको अपने बेटे ने ठुकराया वही समझ सकता हैं एक बाप का दर्द।धनबाद के टुंडी रोड आसान डाबर कदैया स्थित लालमणी वृद्धा सेवा आश्रम में ब्लड कैंसर से पीड़ित आयुष की लंबी उम्र की कामना को लेकर आश्रम के वृद्ध लोग एवं आश्रम के सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना कर आयुष की लंबी उम्र की कामना की।और कहा कि अपनो का दर्द कोई हम लोगो से पूछे।हमे तो हमारे बेटो ने वृद्ध आश्रम में छोड़ दिया।लेकिन आयुष को इस गंभीर विमारी से बचने के लिए पूरा धनबाद उसके परिवार वालो के साथ है।हम भी आयुष के जीवन रक्षा के लिये भगवान से प्रार्थना कर एक छोटी सी सहयोग राशि उसके परिवार वालो को दे रहे हैं।आयुष अब हमारा भी बेटा है भगवान उसे जल्द स्वस्थ कर दे इसकी हम लोग कामना करते हैं।मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी,कार्यकारीअध्यक्ष बी सुधीर,सुरेंद्र यादव,विजय सिन्हा, शुभम कुमार शांति देवी सहित आश्रम के सभी वृद्ध लोग उपस्थित थे