02.08.2019
रिपोर्ट- दिपक प्रमाणिक
धनबाद
भूली धारजोरी स्थित शाहिद शक्तिनाथ महतो स्मारक विद्यालय में शहीद शक्तिनाथ महतो को 70 वी जयंती मनाई गई।मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य व वर्तमान में प्रतिनिधि पवन महतो ने शहीद शक्तिनाथ महतो के तश्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर पवन महतो ने कहा कि झारखंड के शिल्पकारों में एक नाम शक्तिनाथ महतो है जिन्होंने झारखंड के जल जंगल और जमीन की अवधारणा को मूर्त रूप देने में अपनी प्राणों की आहुति दी।आज झारखंड को शक्तिनाथ महतो जैसे विचारों की जरूरत है जो झारखंड के मूल सिद्धांतों को अपनाकर यहां के लोगों का सर्वांगीण विकास कर सके। मगर आज झारखंड के जल, जंगल, जमीन को कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों को बेचा जा रहा और झारखंड के मूल लोग असहाय महसूस कर रहे। शाहिद शक्तिनाथ महतो के विचारों को आत्मसात कर के ही झारखंड के विकास संभव है।शाहिद शक्तिनाथ महतो के जयंती अवसर पर प्रेमचंद महतो, तरुण महतो, रूपेश चांद, अरुण चांद, भावेश मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।