02.08.2019
AKS डेस्क
मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने आज रणधीर वर्मा चोक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की एंव संचालन मायुमो नेता अमरदीप महतो ने की। धरना को संबोधित करते हुए मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि महुदा मोड़ स्थित झारखंड झारखंड आंदोलन के मसीहा स्व विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को 27 जुलाई की रात्रि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया।लेकिन जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस 120 घंटे बीत जाने के बावजूद भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी। इससे मालूम चलता है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन इस घटना के प्रति कितना गंभीर है। विनोद बाबू झारखंड अलग राज्य कि मांग की अगुवाई नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्ष किया। वैसे महापुरुष की प्रतिमा को खंडित कर देना ये सरकार की विफलता है। प्रशासन अविलंब दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे एवं पुनः उक्त स्थान पर विनोद बाबू की प्रतिमा स्थापित करे। श्री महतो ने धरना के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिले में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चोक चौराहे पर सी. सी. टी. वी. कैमरे लगाया जाय एवं विधुत लाईट की व्यवस्था की जाय।मासस के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि सरकार में रहकर विरोध प्रदर्शन धरना से किया साबित करना चाहते हैं कुछ लोग, दम है तो सरकार से समर्थन वापस लेकर विनोद बाबू के खंडित प्रतिमा की लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़े।धरना कार्यक्रम के बाद मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को 6 सुत्री मांग पत्र सौंपा।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकेश महतो, राणा चटराज,लालू महतो, अखिलेश महतो, दिलीप महतो, शीतल दता, सुमन हांसदा, राधा देवी, अरूण महतो, करण महतो, पप्पू पासवान, धर्म बाउरी, जगदीश साव, विनोद महतो, अजय चौहान, आनंद प्रमाणिक, इरशाद अंसारी, नितेश महतो, छोटु भुईयां, बुधन महतो, निवारण प्रमाणिक, कृष्णा प्रमाणिक, अशोक पासवान, राजेश प्रमाणिक आदि शामिल थे।