29.07.2019
AKS डेस्क
धनबाद टाटा के झरिया डिवीजन जामाडोबा में आज बड़े ही धूम-धाम से भारत रत्न जेआरडी टाटा की 115वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर श्री संजय रजोरिया, जीएम, (झरिया), श्री देवाशीष बनर्जी, चीफ (एचआरएम), श्री सौमेंदु कुमार माझी, चीफ, (इंजीनियरिंग सर्विसेज), यूनियन व कर्मचारियो ने जीएम कार्यालय में भारत रत्न जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।जेआरडी टाटा के जन्म दिन के उपलक्ष में 16 साल से कम उम्र के लड़के लड़कियों के लिए एक ओपेन क्रॉस कंट्री 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर का रेस भी आयोजित किया गया।जीएम संजय राजोरिया ने संयुक्त रूप से जीएम कार्यालय के गेट समक्ष हरी झंडी दिखा कर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया।इस रेस में कुल 239 बच्चों ने भाग लिया जिसमे (लड़कियां -72 और लड़के-167) शामिल थे।क्रॉस कंट्री रेस में शिर्ष 6 के लड़के ,लड़कियों को श्रीमती सुनीता रजोरिया ने विजेताओं को पुरस्कार सौंपा। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन के पदाधिकारि ओर डिवीजन के अधिकारियों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। साथ ही इस जन्म दिन के अवसर पर टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी, झरिया के स्पर्श सेंटर, जामाडोबा में कुष्ठ रोग से पीड़ित 50 से अधिक रोगियों के बीच सहायक यंत्र और कई उपकरणों का भी वितरण किया गया।