28.07.2019
AKS डेस्क
पुटकी धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटि का पुटकी 17 नंबर सामुदायिक भवन में कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी ने की। बैठक में बतौर अतिथि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका तय करे। हमें धनबाद के सभी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करना है। सीता राणा ने सभी सदस्यों को अपने क्षेत्र खास कर बूथ स्तर पर नये सदस्य बनने और पुराने सदस्यों से राय लेकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के हल करने और जन समस्याओं पर मुखरता से अपनी आवाज़ रखने की सलाह दी। सीता राणा ने प्रत्येक बूथ पर पचास महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य दिया। अध्यक्षता कर रही जानकी देवी ने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी, सड़क, विस्थापन, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दे पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।मौके पर बेला देवी, शाहीना बानो, कुसमी देवी, गिरजा देवी, साबो देवी, गीता सिंह, अख्तरी खातून, रिकू देवी, पिंकी शर्मा, बसंती देवी, आशा देवी, छाया सिंह, शारदा देवी, सरिता देवी, नूरजहां बानो, बेबी देवी, लाखिया कुमारी, जुली सिंह, मालती देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थी।