25.07.2019
धनबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा एवं शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन संजोयक अमित अग्रवाल. संजय सरावगी पुराना बाजार शम्भू धर्मशाला में होने जा रहा है। आयोजन कर्ताओं ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी। आयोजको ने बताया कि अबतक सावन महोत्सव का यह आयोजन एक दिवसीय ही होता आया है। इस बार महोत्सव को भव्य बनाने के उद्देश्य से आयोजन को दो दिवसीय किया गया है। महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस , डांस एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी वही महिलाओ के बीच मिसेज सावन क्वीन तथा मिस सावन क्वीन की प्रतियोगिता रखी गयी है। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाये जा रहे है। जिसमे राखी , कॉस्मेटिक सामग्री , विशेष आकर्षणों में महिलाओ के परिधान एवं लजीज व्यंजनों के भी स्टाल लगाये जा रहे है। सावन झूला , लक्की ड्रा , सेल्फी काउंटर सावन महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। लक्की ड्रा में दस तरह का पुरस्कार भी रखा गया है। पुरस्का सावन मेला महिलाओ व बच्चो के लिए आयोजित है। इस बार सुरक्षा के मद्देनजर पुरे आयोजन स्थल की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से होगी। प्रेस वार्ता में मंच के अध्यक्ष सुशील सांवरिया ,मीडिया प्रभारी रोहित , सचिव विनय रिटोलिया , शक्ति शाखा की अध्यक्ष राधा नारनोली , सीमा पटवारी ' अंजू बुढ़िया , सुनीता जिंदल मौजूद थी