*भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद में वाहय विभाग का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी- सह- उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,90 लोगो का हुआ मुफ्त जांच*
14.02.2021
AKS डेस्क
धनबाद//भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद में वाहय विभाग का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी- सह- उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें कुल 90 लोगों का ब्लड प्रेशर ,शुगर का जांच कर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया गया।साथ ही जिन्हें दवा की आवश्यकता थी उन्हें मुफ्त में दबा दिया गया।भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद के उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह के द्वारा सभी चिकित्सकों को बुलाया गया एवं उनके द्वारा मुफ्त में चिकित्सा मुहैया कराया गया शिविर में डॉक्टर मेजर चंदन, डॉक्टर बीके सिन्हा , डॉ नुपूर चंदन ,डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा ,डॉ विभा सहाय , डॉक्टर अबीर चक्रवर्ती,राजकुमार समादार के द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, मोहम्मद अलाउद्दीन ,आशीष अग्रवाल ,सुजीत कुमार ,कुमार मधुरेंद्रसिंह ,सतीश सिन्हा ,बेनजीर परवीन ,लीला माझी, नीता सिन्हा ,स्वेतामवरा पाठक ,श्रीकांत अग्रवाल ,अशोक कुमार ,अशोक कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार यादव ,नीलोतपन सेन, नीता सिन्हा, लक्ष्मी नारायण का सराहनीय योगदान रहा।यह शिविर प्रत्येक माह मैं 2 बार लगाया जाएगा इसमें शहर के नामी-गिरामी चिकित्सक का योगदान लिया जाएगा।इस शिविर में आए सभी लाभुक को अच्छी गुणवत्ता की चिकित्सीय जांच की सेवा प्रदान की जाएगी एवं जिन्हें जांच एक्स-रे ,अल्ट्रासाउंड , सीटी स्कैन, ईको एवं सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी उन्हें रियायती दर पर चिकित्सा मुहैया करवाया जाएगा।यह सारी प्रक्रिया उपायुक्त अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के निर्देशानुसार किया जाएगा। साथ ही साथ रेडक्रॉस में सप्ताह में 2 दिन योगा अभ्यास कराया जाएगा।