झरिया विधान सभा क्षेत्र के कुसतौर बस्ताकोला एरिया-9 वार्ड नम्बर 35 लाहबेड़ा, मांझी बस्ती सामुदायिक भवन में 3 वर्षो से बंद विश्वकर्मा लोडिंग प्वाइंट चालू कराने सहित अन्य समस्याओं को लेकर एक बैठक बशीर अंसारी और किशोर मुर्मू की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रुप से जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी शामिल हुए। बैठक में वार्ड नम्बर 35 लाहबेड़ा, मांझी बस्ती के लोगों की मांग यही थी कि विश्वकर्मा लोडिंग प्वाइंट चालू कराया जाय और स्थनीय लोगों को उसमे रोजगार दिलाया जाय। मौके पर जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आपकी समस्या को माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराकर समस्या से निदान दिलाया जायेगा। साथ किसी भी कीमत पर लाहबेड़ा, मांझी बस्ती सामुदायिक भवन को उजड़ने नही देंगे। लोगो को उनका हक दिलाने का वादा भी किया। वही झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी ने भी कहा कि हमलोग आप लोगों के साथ है और किसी को भो कोई दिक्कत नही होने देंगे और इस बस्ती के लोगों को उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर जरूरत मन्द लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। मौके पर मलाई महतो, बसीर अंसारी, शीतल हेम्ब्रम, किशोर मुर्मू, भगीरथ मुर्मू, देवा साव , शिबू हेम्ब्रम, मुब्ब्शिर इरफान, अशोक हाडी, सुनीता मरांडी, इस्लाम अंसारी, दिलीप साव सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष मौजूद थे।