*श्री राम सेना के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश से आए राष्ट्रीय प्रचारक स्वामी असीसा नंद महाराज जी को भगवा अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया*
06.01.2021
AKS डेस्क
धनबाद//श्रीराम सेना संगठन धनबाद द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष निशांत सिंह के अध्यक्षता में दर्जनों सदस्यों ने उतर प्रदेश (वाराणसी) से आए सेना के राष्ट्रीय प्रचारक श्री श्री स्वामी असीसानंद महाराज जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह जी का धनबाद में भगवा अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया । राष्ट्रीय प्रचारक श्री महाराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने एक सुर में हिंदुत्व को संगठित करने तथा जात पात जैसी कुरितियों को समाज से हटाने का प्रण लिया। सेना के राष्ट्रीय प्रचारक श्री श्री अशिसानंद त्यागी जी सुदामडीह, धनबाद में श्री श्री शप्तचंडी विश्व शांति महायज्ञ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह जी ने उनके कोयलांचल आगमन पर आभार व्यक्त किया। स्वागत में सेना के प्रदेश संयोजक नागेंद्र सिंह सहित सम्मानित सदस्य संजय सिंह, अरविंद पाण्डेय, समाजसेवी पंकज सिंह, गणेश दुबे,भोली सिंह,साजन सिंह, सुखदेव सिंह, ब्रजेश मिश्रा मौजूद रहे।