23.12.2018
धनबाद
केन्दुआ भाजपा सरकार द्वारा देश व प्रदेश मे किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए रविवार को केन्दुआ से अन्त्योदय संदेश पदयात्रा निकाली गई।इसमे बतौर मुख्यातिथि धनबाद के सांसद पीएन सिंह, पुर्व डीआईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह , जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह समेत भाजपा के सैकडों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।इस दौरान सांसद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी व रघुवर दास सरकार ने गरीबों ,युवाओं समेत महिलाओं के हित मे जनकल्याण कारी कदम उठाए हैं।जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।इस संबध मे लोगों तक संदेश पहुंचाना कार्यक्रम का उद्देश्य हैं। जिले के कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा गरीबों के हित मे उठाएं गए कदमों को विरोधी दल अपना बता कर जनता को गुमराह कर रही हैं।इसका सही जानकारी देना जरूरी हो गया है।इस दौरान सतीश सिंह, तमाल राय, रवि सिन्हा, डा सीपी सिंह, अभिमन्यु सिंह, शशि भूषण सिंह, सुरेन्द्र सिंह,श्यामल राहा, राजेश गुप्ता ,मेघनाथ वर्मा, गीता सिंह समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।