*मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड शो लीजेंड दादासाहेब फालके अवॉर्ड 2020 में धनबाद के केन्दुआ निवासी अंकिता सिन्हा ने बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर अवार्ड जीती*
06.12.2020
रिपोर्ट- AKS ब्यूरो
धनबाद//मुंबई में 5 दिसंबर 2020 को हुए फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड शो लीजेंड दादासाहेब फालके अवॉर्ड 2020 में धनबाद के केन्दुआ निवासी अंकिता सिन्हा ने बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर अवार्ड जीते।उनके बड़े भाई आशीष सिन्हा ने कहां की अंकिता सिन्हा ने धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता, बेपनाह इश्क शक्ति अस्तित्व के एहसास की, जात ना पूछो प्रेम की, Crime Patrol, नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी... ऐसे कई टीवी शो में इन्होंने कॉस्टयूम डिजाइनर एवं एवं actress की भूमिका में भी दिखी है।आशीष सिन्हा जो धनबाद जिला के प्रतिष्ठित प्राइवेट शिक्षक हैं जो उन्होंने कहा कि मेरी बहन का निरंतर 3 वर्षों से कड़ी मेहनत एवं लगन से काम किया। पूरे परिवार में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड को जीत कर धनबाद जिला ही नहीं पूरे झारखंड का नाम मेरी बहन ने गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा की इस कामयाबी के पीछे माता पिता एवं गुरु हैं जो समय समय पर मेरी बहन को मार्गदर्शन किया करते रहे हैं।