जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह शहीद शक्तिनाथ महतो के पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पित किया।
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा सूदखोरों के आतंक से गरीब, असहाय को मुक्त कराते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शक्तिनाथ महतो की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पित किया। जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा उन्मूलन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। समाज के लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से रात्रि पाठशाला का भी शुभारंभ किया। इस अभियान का इतना असर हुआ कि कोयलांचल के भेलाटांड, कपुरिया, परसिया, पुटकी, धोबनी, चीरूडीह, कारीटांड, बलिहारी से राजगंज-तोपचांची तक पड़ा। आपातकाल के दौरान वे 22 माह तक धनबाद, भागलपुर तथा मुजफ्फरपुर के जेलों में बंद भी रहे। शोषण, अन्याय व अत्याचार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए माफिया तत्वों ने उनकी हत्या की साजिश रची और 28 नवंबर 1977 का दिन, जब सिजुआ में गोली व बम मारकर आंदोलनों के प्रणेता शक्तिनाथ की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि हमे उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर समाज को ऐसे कुरीतियों से और माफिया तत्वों से लोगों को बचाना और गरीब,असहाय हर संभव मदद करना है।