12.11.2020
A.K.S-NEWS
धनबाद:-:आज श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता किया
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने धनबाद सहित झारखंड वासियों से अपील किया है कि झारखंड सरकार के दिए गए गाइडलाइन को पालन करते हुए दीपावली काली पूजा एवं छठ जैसे महा पर्व को मनाए उन्होंने धनबाद वासियों से आग्रह किया है कि झारखंड सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही ग्रीन पटाखे ही फोड़े और भाई चारे के साथ दीपावली मनाएं वहीं उन्होंने धनबाद सहित पूरे देशवासियों को धनतेरस दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
वही इस मौके पर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह श्रीराम सेना के धनबाद जिला अध्यक्ष निशांत सिंह समाजसेवी पंकज सिंह ओमप्रकाश सिंह रविन्द्रर सुनार श्रीराम सेना के महिला जिला अध्यक्ष ममता सिंह चंदन कुमार सहित अनेकों श्रीराम सेना के सदस्य उपस्थित थे