*दुमका विधान सभा उपचुनाव में झामुमों गठबंधन प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में वोट के लिए मसलिया प्रखंड के दलाही सहित अन्य गांवों में झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने लोगो से कि वोट अपील*
01.11.2020
AKS डेस्क
दुमका विधान सभा उपचुनाव के झामुमों गठबंधन प्रत्याशी श्री बसंत सोरेन जी के प्रचार प्रसार के आखिरी दिन झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दल दुमका के मसलिया प्रखंड दलाही के पार्टी कार्यालय में पहुंच कर वहाँ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद लखिबाद गाँव, संपचाला , जामबाद, मोहलबना आदि विभिन्न गांवों में दौरा कर झामुमो प्रत्याशी श्री बसंत सोरेन जी के पक्ष में ग्रामीणों से वोट करने की अपील किये साथ ही घोषणाओ के संदेश वाली पम्पलेट भी लोगो की बीच बांटे। झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रचार प्रसार दल में मुख्य रुप से चंदन सिंह , गोविंदपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष मोबिन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष शरीफ शाह शामिल हुए। मौके पर तिलैया पंचायत के मंजुरा मरांडी, मनोज मुर्मू, सुशील हेम्ब्रम, ज्ञानेश्वर टुडू, पंचायत समिति सदस्य छुट्टू लाल सोरेन आदि मौजूद थे।