30.10.2020
AKS डेस्क
धनबादः राज्य में बढ़ते अपराध और रेप व लूट जैसी घटनाओं आह्त भाजयुमो की ओर से धनबाद के सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल यात्रा निकाल कर वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरा भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर राज्य सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पैदल या़त्रा के बाद विधायक राज सिन्हा ने रणधीर वर्मा चैक पर आम सभा को संबोधित किया।
◆युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुए हेमंत-अमलेश सिंह◆
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार आने से पहले झामुमो के नेता बेरोजगारी दूर करने की बात किया करते हैं वे इनदिनों नजर भी नहीं आते हैं। युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह के फेल साबित हुई। हेमंत सोरेन ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार की बात कहकर सिर्फ उनकी भावनाओं से खेलने का काम किया है। रोजगार और विकास के नाम पर इस सरकार में सिर्फ लूट मची है।
◆हेमंत राज में महिलाएं भयभीत हैं-राज सिन्हा◆ विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेने की सरकार में महिलाएं खुद को न सिर्फ असुरक्षित महसूस कर रही हैं बल्कि डरी हुई हैं। वे भयभीत हैं चुंकी सरकार घटना के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठ जाती है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह सरकार महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तफा दे देना चाहिए।
◆विकास में फिसड्डी साबित हो रही यह सरकार- मेयर◆
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड की ये सरकार ना सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा से खेल रही है बल्कि विकास के मामले में भी यह सरकार पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। जब से हेमंत की सरकार आई है। तब से लेकर अब तक विकास के नाम पे कुछ भी नहीं हुआ।इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा नेता मानस प्रसून, संजय झा, तमाल राय, अवध बिहारी राम, रिंकू शर्मा, अवधेश साव, जयंत चैधरी, रवि मिश्रा, राणा मनीष सिंह, बप्पी बाउरी, जिम्मी राजपपाल, बंटी सिंह, सुमित प्रमाणिक, सकील राणा, बबलू फरीदी, प्रियंका शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, बंटी बाउरी, विरेंद्र वर्मा, सुदर्शन वर्णवाल, साजन पासवान, सूरज पासवान, राहुल सोनी, अभिषेक पांडे, उमेश यादव, शैलेस चंद्रवंशी आदि थे।