17.10.2020
A.K.S
धनबाद:-:नवरात्रि शरद ऋतु में अश्विन शुक्ल पक्ष से शुरू होती हैं और पूरे नौ दिनों तक चलती हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर यानी आज से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक है। 26 अक्टूबर को विजयदशमी या दशहरा मनाया जाएगा
नवरात्रि से जुड़े कई रीति-रिवाजों के साथ कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कलश स्थापना को घट स्थापना भी कहा जाता है। नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना के साथ ही होती है। घट स्थापना शक्ति की देवी का आह्वान है। वही श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी अपने घर में कलश स्थापना कर मां की पूजा अर्चना कर रहे है।
वही उन्होंने ने कहा मैं वर्ष 1994 से मां जगदम्बे की कलश स्थापना एवं विधिवत पूजा अर्चना करते आ रहा हूं। जैसे ही नवरात्र का पावन समय आता है मेरा मन एक चमत्कारी जोश और उमंग से सराबोर हो जाता है। नवरात्र के दिनों में मां जगदम्बे के ध्यान में लीन हो कर सब कि सिद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।