17.10.2020
A.K.S
धनबाद। कोविड -19 को ध्यान में रखकर शहीद मनिंद्रनाथ मंडल की 26वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम सादे समारोह के बीच सम्पन्न हुआ। शहीद मनिंद्रनाथ मंडल मेमोरियल सोशल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहीद मैदान सरायढेला में मुख्य समारोह शहीद की बेदी पर माल्यार्पण से किया गया। इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल जेएमएम के जिलाध्यक्ष रमेश टू डू सहित सभी आगंतुक अतिथियों ने मनिंद्रनाथ मंडल की शहीद वेदी पर एवं उनके प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया
ज्ञात हो कि वर्ष 1994 में दुर्गा पूजा महाअष्टमी के दिन धनबाद के चर्चित माफियाओ के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। स्व मंडल झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन की लड़ाई में अग्रणी नेताओ में से थे।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने स्व मंडल के संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोरोनाकाल में मजदूरों के रोजगार के मुद्दे पर नई योजना के सृजन पर बल दिया। सभा की अध्यक्षता कंसारी मंडल एवं संचालन खेदन महतो ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शहीद की धर्मपत्नी रेखा मंडल , पुत्र सत्यजीत मंडल , विधायक राज सिन्हा , विधायक इंद्रजीत महतो , पूर्व विधायक फूलचंद मंडल , पूर्व विधायक अरूप चटर्जी , पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक , जेएमएम जिला अध्यक्ष रमेश टुडु , सचिव पवन महतो , कंसारी मंडल , अशोक मंडल , गणपत महतो , देबू महतो , डोरा मंडल , बेंगू ठाकुर ,शिव प्रसाद महतो आदि शामिल थे।