15.10.2020
A.K.S-डेस्क
भूली : भूली सी ब्लॉक स्थित कला निकेतन परिसर में एक बैठक कर भूली की सुप्रसिद्ध नाट्य संस्था कला निकेतन के पूर्व कमिटि को भंग कर नई कमिटि का गठन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवाशीष पाल एवं बैंक ऑफ इंडिया भूली शाखा के वरीय प्रबंधक राजेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। नई कमिटी में अध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रवीश
सिन्हा, सचिव वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, सह-सचिव रंजीत कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार महतो, अंकेक्षक मीतेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रदीप प्रसाद, कार्यक्रम प्रभारी व प्रवक्ता रंजीत कुमार बिल्लू एवं संरक्षक के रूप में देवाशीष पाल तथा राजेन्द्र कुमार का चयन किया गया। इसके अलावे सदस्य के रूप में संजय कुमार सिन्हा, विश्वजीत चटर्जी, विश्वजीत कुमार, आकाश सहाय, नूतन सिन्हा, अंकित कुमार, मकबूल अंसारी, भीम महतो, दुलारचंद यादव, प्रवीर कुमार का चयन किया गया। बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।