14.10.2020
A.K.S
बेरमोः झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन का दौर शुरू हो गया है. वही आज बेरमो विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने तेनुघाट स्थित सदर अनुमंडल अधिकारी के समक्ष बुधवार दोपहर 12:45 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्य रूप से कृषि मंत्री बादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उड़ाओ सत्यानंद भोक्ता जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शाहिद क़मर सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे वही कॉन्ग्रेस नेता शाहिद कमल ने कॉन्ग्रेस से वर्मो प्रत्याशी अनूप सिंह को बुके देकर बधाई दिया। वही नामांकन के दौरान मौजूद रहे कृषि मंत्री बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने जहां एक तरफ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं दूसरी ओर भाजपा पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
नामांकन के बाद कृषि मंत्री बादल ने कहा, 'लाकडाॅउन के दौरान झारखंड में संतोषजनक व सराहनीय कार्य हुए हैं। बेरमो में राजेन्द्र बाबू का बड़ा योगदान रहा है। अब उनके बड़े बेटे को यहां की जनता का आशीर्वाद,सहयोग और समर्थन मिल रहा है।'
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'भाजपा ने जनता को भ्रमित किया है। अगर काम किया होता तो उनकी ऐसी स्थिति नहीं होती। लाकडाॅउन के दौरान झारखंड सरकार ने लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया। हर गांव में राशन उपलब्ध करवाया। इस चुनाव में हम अपनी सरकार कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।'
3 नवंबर को होगा मतदान
झारखंड में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहें हैं। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उनके छोटे भाई बसंत सोरेन अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। वही बेरोमे से विधायक रहे राजेन्द्र प्रसाद सिंह की मौत के बाद कांग्रेस ने उनके बड़े बेटे कुमार जय मंगल को टिकट दिया है। इन दोनों प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशियों से होगा। दुमका से बसंत सोरेन के सामने पूर्व मंत्री लोईस मरांडी और बेरोमे से पूर्व विधायक योगेश्वर महतो का मुकाबला कुमार जयमंगल करेंगे। दोनों विधानसभा सीट पर मतदान 3 नवंबर को होगा वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगी।