*साहेबगंज में आदिवासी महिला के साथ बलात्कार एवं हत्या के विरोध में भाजयुमो धनबाद ज़िला महामंत्री तमाल राय की अध्यक्षता में शहर के रणधीर वर्मा चौक में कैंडल मार्च निकाला गया*
13.10.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद//भाजयुमो धनबाद ज़िला महामंत्री तमाल राय की अध्यक्षता में आज शहर के रणधीर वर्मा चौक में कैंडल मार्च निकाला गया।विधायक राज सिन्हा, भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भी कैंडल मार्च में शामिल हुए।विधायक राज सिन्हा ने कहा साहेबगंज के पतना प्रखंड में आदिवासी महिला की बलात्कार एवं हत्या किया गया एवं उसके शव को जमीन में गार दिया गया जब से हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बनी है बलात्कार,, हत्या,,फिरौती, लूट, चोरी की घटनायें बड़ गई हैं।प्रशासन का भय अपराधियो में नही रह गया।आखिर किस और झारखंड जा रहा है।हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल हो चूंकि है।धनबाद पुलिस के बड़े अधिकारी के घर को भी अपराधी नही छोड़ रहे उनके घर भी चोरी,लूट की घटना हुई।झामुमो के नेता शंकर रवानी एवं उनकी पत्नी की जिस प्रकार हत्या हुई उससे जनता डरी हुई है।और हेमंत सरकार के प्रशासन से जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।विकास के कार्य ठप्प है,, सरकार मस्त है।जनता त्रस्त है।आने वाले दिनों में भाजयुमो कार्यकर्ता उग आंदोलन करेगी।हेमंत सरकार से जनता का विशवास उठ चूंकि है।भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा हेमंत राज्य में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बड़ गया है।और धनबाद के निरसा DSP का आवास में चोरी हो गई।धनबाद सहर में ADG रैंक के बड़े अधिकारी के घर के हाउस गार्ड को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट की घटना को अपराधियो द्वारा अंजाम दिया गया। और उनका आवास वरीय पु0अधीक्षक के आवास के निकट यह घटना हुई, जो काफी शर्मनाक है।अधिकारियी का आवास सुरक्षित नही है तब आप समझ सकते है जनता भगवान भरोसे ही अपने आप को मान रही है।कार्यक्रम में संजय झा,, महामंत्री तमाल राय,, जयन्त चौधरी, प्रियंका रंजन,, संतोषी आनंद, कुसुम झा,अंकिता कुमारी, मनोज मालाकार,अवध बिहारी राम, रवि मिश्रा, चंद्रशेखर मुन्ना,जिम्मी राजपाल,भीम राय,विशाल त्रिपाठी, उमेश सिंह,मनीष तिवारी,अभिषेक श्रीवास्तवरंजीत प्रसाद,,गोबिंदा पासवान,राजू मिश्रा,विनय पाल,गुड्डू यादव, सनी सिंह,मंजीत सरदार, सेवक चौरसिया, प्रवीण कु0रूपम सिकदर,बबलू तिवारी सहित अन्य थे।