05.10.2020
A.K.S
धनबाद:-:आज धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह अपनी पुत्री श्रेया सिंह का जन्मदिन आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों के साथ मिलकर मनाया एवं आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्ग लोगों को भोजन कराया इस मौके पर उदय प्रताप सिंह ने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्ग लोगों से मुलाकात किए एवं उनके बारे में जाना एवं उनका हालचाल लिया वही आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने उदय प्रताप सिंह एवं उनकी पुत्री श्रेया सिंह को तहे दिल से आशीर्वाद दिया
वही श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज मैं अपनी पुत्री श्रेया सिंह का जन्मदिन लालमणि बुद्धा सेवा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों के साथ मिलकर मनाए हैं एवं अपने हाथों से खाना परोस कर बुजुर्ग लोगों को खिलाएं हैं ताकि आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों को कभी भी अपने घर की याद ना आए उन्हें अपने बच्चों की कमी महसूस ना हो मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि किसी का भी बेटा या बेटी अपने माता पिता को आश्रम में लाकर ना छोड़े क्योंकि हर एक माता पिता अपने बच्चों को बहुत तकलीफ से पाल पोस कर बड़ा करते हैं वही बच्चा अगर बुढ़ापे के समय अपने माता-पिता को आश्रम में लाकर छोड़ दें तो इससे बड़ा दुख की बात कोई नहीं है क्योंकि बुढ़ापे के समय में सबसे ज्यादा जरूरत माता-पिता को अपने बच्चे की होती है। इसलिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आज आश्रम में जो भी जिनके भी माता-पिता रह रहे हैं उन सभी बच्चों से मैं अनुरोध करूंगा कि अपने माता-पिता को खुशी खुशी आश्रम से ले जाकर अपने घर में रखें और अपने अपने माता पिता की सेवा करें
वहीं उदय प्रताप सिंह के पुत्र स्वेताभ सिंह ने बताया कि आज हम लोग अपने बहन श्रेया सिंह का जन्मदिन लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों के साथ मिलकर मना रहे हैं अपने बहन के जन्मदिन के मौके पर आज हम लोग यहां रह रहे बुजुर्ग लोगों को अपने हाथों से भोजन कराएं हैं और हम लोग हमेशा अपने सभी परिवार वालों का जन्मदिन लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों के साथ मिलकर मनाएंगे ताकि इन लोगों को कभी भी अपने घर की याद ना आए। इन लोगों को ऐसा लगे कि हम लोग आज भी अपने घर में हैं और अपने बच्चों के साथ हर खुशी को साथ-साथ मना रहे हैं
वही आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों के बीच में अपनी पुत्री का जन्मदिन मनाने को लेकर धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि आप ही लोग जैसे समाजसेवी के कारण आज आश्रम में रह रहे बुजुर्ग लोगों को मन लग रहा है कि कोई तो है जो हम लोगों का भी परवाह करता है और हम लोगों के बीच में आकर हम लोगों के साथ में मिलकर अपनी खुशी को मनाते हैं इसलिए मैं पूरे आश्रम परिवार की ओर से उदय प्रताप सिंह एवं उनके पूरे परिवार को धन्यवाद देता हूं
इस मौके पर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुत्री श्रेया सिंह पुत्र स्वेताभ सिंह पंकज सिंह नीरज सिंह अमन सिंह आदर्श सिंह बलम सिंह सहित परिवार के सभी लोग उपस्थित थे