24.09.2020
धनबाद मार्क्सवादी समन्वय समिति ने आज रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के किसान एंव मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शोसल डिस्टैंसिंग के माध्यम से विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मासस जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद पप्पू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन देश के तमाम संसाधन को किसान एवं मजदूरों के अधिकार को खत्म करने और कॉर्पोरेट जगत के हाथों में देश को गिरवी रखने की एक गहरी साजिश कर रहा है ! आज तमाम उपकरणों को जो राष्ट्रीय संपदा है उसे निजीकरण करके पूंजीपतियों के हाथों में देश को गिरवी रखने की साजिश कर रही है आज तमाम जनता के अधिकार नीतियों को ख़ारिज कर उसे समाप्त कर दी जा रही है आज देश पुनः एक नई गुलामी की और अग्रसर है जिसे बचाने के लिए तमाम जनवादी शक्तियां एंव प्रगतिशील शक्ति को एकजुट होकर इसके विरोध आवाज उठाने की जरुरत है!आज प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया गया जिसमें मुख्य मांगे !
1.रेवेन्यू ऑफिसरों को भ्रस्टाचारी मुकदमो से मुक्त रखने वाले विधेयक को वापस लिया जाये !
2. किसान बिरोधी कृषि विधेयक वापस लो!
3.तयसुधा समयानुसार सभी नगर निगम एवं पंचायती चुनाव कराया जाये!
4.बी. आई. टी सिंदरी को ओटोनोमस के बहाने निजीकरण करने का निर्णय को वापस लिया जाये!
5. धनबाद नगर निगम के सिंदरी अंचल से तीन वार्डो को मुक्त किया जा रहा है वही दूसरी तरह बलियापुर , गोबिन्दपुर, आदि पंचायतों कई गांवो को निगम क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है ! हमारी पार्टी इस निर्णय का बिरोध करती है!आदि मुख्य मांगे है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो, सुभाष चटर्जी , भूषण महतो, देवाशीष पासवान, नन्दलाल महतो, राणा चाटराज, बिश्वजीत रॉय, देवीलाल महतो, महेंद्र पाठक, अखिलेश महतो, चौधरी भुइया , पुराण सिंह, अरबिन्द तिवारी, विवेक कुमार, दिलीप महतो, बलराम गुप्ता, रामजी भुइया, अजय कुमार , संतोष कुमार, कुंदन महतो, अवध बिहारी, अशोक राम, नरेश महतो, आदि लोग थे!