*धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा बरमसिया B.R.T.C पुनर्वास प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर लगभग सौ लोगो के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया*
19.09.2020
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा बरमसिया स्थित ( B.R.T.C ) बरमसिया पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर लगभग 100 से अधिक लोगों के बीच सुखा राशन का किट जिसमें चूड़ा, गुड, एवं चना का पैकेट का वितरण किया गया।जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे लॉकडाउन में लगभग पिछले 6 महीना से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कच्चा राशन का किट, पका हुआ भोजन,लोगो के लिए मस्क, साबुन, बिस्कुट का वितरण लगातार जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है आगे भी निरंतर जरूरतमंदों के बीच कांग्रेस पार्टी के द्वारा वितरण जारी रहेगा बी.आर.टी.सी के संचालिका संकरी को जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आश्वस्त किया कि आगे भी किसी तरह की उनकी जरूरत होने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी उनके लिए सदैव तत्पर तैयार रहेगी एवं उनके द्वारा किए गए कार्य गमछा, बेडशीट , चादर , तोलिया निर्माण कार्य हुनर की सराहना करते हुए कहा कि हुनर किसी का गुलाम नहीं होता और अगर आप में इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ए.आई.सी.सी मेंबर श्री मदन महतो जिला ओ.बी.सी के अध्यक्ष मनोज यादव , उमेश पासवान, रामखेलावन यादव ,रोहित महतो ,रमेश राय ,विजय रजक , रवि पासवान ,सुनील यादव का प्रमुख योगदान रहा।